जौनपुर : भाजपा विधायक से नाराज कार्यकर्ताओं ने फूंका उनका पुतला

जौनपुर : भाजपा विधायक से नाराज कार्यकर्ताओं ने फूंका उनका पुतला

# मुर्दाबाद के नारे लगा कर जताया आक्रोश

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  राजनीति में जवाबदेही की लगातार होती कमी ने आम लोगों में असंतोष भर दिया है। आलम यह है कि कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी के विधायक का पुतला फूंक दे रहे हैं। चन्दवक डोभी क्षेत्र स्थित कछवन बटकही मोड़ धनरखा गांव के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को केराकत के विधायक दिनेश चौधरी का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनके गांव में विधायक ने कोई काम नहीं कराया, जिसके चलते लोग नाराज हैं।
पुतला फूंकने वाले कार्यकर्ताओं में गोलू सिंह, बन्टी सिंह, प्रशान सिंह, सुदर्शन राजभर, पीयूष सिंह, सत्यम, त्रिभुवन राजभर, काशी राजभर, कन्हैया राजभर, प्रभाकर राजभर, बालचन्द राजभर, हरिलाल, विनोद मुर्त राजभर, योगिन्द्र प्रजापति, मनीष प्रजापति, गोविन्दा राजभर, संतोष राजभर और अभी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : अज्ञात कारणों से लगी आग में मड़ई समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख
Next articleजौनपुर : दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर और पति गिरफ्तार, फंदे से लटकी मिली थी विवाहिता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?