जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत
चंदवक। विनोद कुमार तहलका 24×7 क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार में बीती रात पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर दूर गश्त कर रहे होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया धक्के से होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में पुलिस कर्मी होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान तड़के सुबह मौत हो गई।गौरतलब हो कि लोहराखोर निवासी होमगार्ड के जवान सुरेंद्र शर्मा 50 वर्ष पुत्र झिंगुरी शर्मा ड्यूटी के दौरान बजरंगनगर बाजार में रात में गश्त कर रहे थे।
उनका हमराह कांस्टेबल आशीष तिवारी बाजार के दूसरे छोर पर थे। चौकी से उत्तरी छोर पर लगभग दो सौ मीटर दूर आजमगढ़ को ओर जा चार पहिया वाहन धक्का मारते हुए निकल गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी लाए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान तड़के सुबह में मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होने पर सीओ गौरव शर्मा ने थानाध्यक्ष रमेश कुमार के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर विधिक कार्रवाई के लिए मातहतों को निर्देशित किया।।मृत होमगार्ड तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दुर्घटना में मौत से माता मेवाती देवी, पत्नी आशा देवी, बेटे पवन, पंकज, प्रदीप सहित परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।