जौनपुर : अनुसूचित मोर्चा ने हर घर तिरंगा अभियान में 25 हजार झंडा लगाने का लिया संकल्प
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष अजय सरोज के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे जिला प्रभारी अनुसूचित मोर्चा एव जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंघानिया उपस्थित रहें। बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। अनुसूचित मोर्चा की ओर से जिले के सभी 24 मंडल में तिरंगा फहराया जाएगा।

अनुसूचित समाज के प्रमुख लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगे के लिए बलिदान देने वालों को याद किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया ने कहा कि जिले मे 1.5 लाख घरों तक तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। जिसमे से 25 हजार तिरंगा लगाने का लक्ष्य अनुसूचित मोर्चा ने लक्ष्य लिया है। सभी मंडल पर कमेटी बनाई गई है। नौ अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। नौ से 11 तक पूरे देश में एक वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा। 11 से 13 तक भाजपा जमीन पर उतर करके प्रभात फेरी का आयोजन होगा। 13, 14 और 15 तक सभी घर और सरकारी कार्यालय समेत सभी भवनों पर तिरंगा फहराया जाएगा।



















