जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव के समीप शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।खुटहन थाना क्षेत्र के खरतापपुर गांव निवासी रोहित मौर्या (24) जो नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित अपने जीजा संजय मौर्या के घर रहकर गाड़ी चालक की नौकरी करता था। शनिवार की शाम करीब चार बजे पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी अपने साथी रवि (21) पुत्र रमेश यादव के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।

ताखा पश्चिम गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका साथी रवि का उपचार चल रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : आगामी बीस सितम्बर को आयोजित एकदिवसीय प्रदर्शन की बनी रणनीति
Next articleजौनपुर : लेखपाल पर अधिवक्ता ने लगाया घूस मांगने व मारपीट का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?