जौनपुर : आगामी बीस सितम्बर को आयोजित एकदिवसीय प्रदर्शन की बनी रणनीति
सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में आगामी बीस सितम्बर को जिला मुख्यालय पर होने वाले एकदिवसीय धरने को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सजल कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी तहसील प्रभारी एंव ब्लाक पदाधिकारियों ने शिक्षकों से जनसंपर्क तेज कर दिया है।

इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ रामयश ने धरने से सम्बंधित तैयारियों को लेकर कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई किसी एक की नहीं बल्कि पूरे शिक्षक/कर्मचारी समाज के मान सम्मान स्वाभिमान की लड़ाई है। इस लड़ाई को हमें स्वंय लड़नी है और जीतनी भी है। इसलिए आप सभी शिक्षक/शिक्षिका भारी से भारी संख्या में बीस सितम्बर को कलेक्ट्रेट में पहुंच कर जोरदार उपस्थिति के साथ सरकार तक यह बात पहुंचाएं कि हम शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के अलावा कोई भी विकल्प स्वीकार नहीं है और पुरानी पेंशन को लेकर रहेंगे।
















