जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, साथी गम्भीर रूप से घायल
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकरारा थाना के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर जुटे राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उक्त घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
रइया गुलजार गंज निवासी 30 वर्षीय बसंत पटेल और उसका साथी देहजुरी गांव में आयोजित तेरही भोज में शामिल होकर घर जा रहे थे। किसी राहगीर ने दोनों युवकों को सड़क पर खून से लथपथ देख पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी मौके पर पहुंचे और जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां बसंत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बसंत के पिता पारसनाथ पटेल गुलजारगंज बाजार में अंडा की दुकान चलाते हैं। बसंत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। कोई बच्चा नहीं है। पत्नी ऊषा देवी व मां हरशू देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।