31.7 C
Delhi
Tuesday, April 23, 2024

जौनपुर : राष्ट्रहित व समाजहित के लिए काम करती है संगत पंगत संगठन- आरके सिन्हा

जौनपुर : राष्ट्रहित व समाजहित के लिए काम करती है संगत पंगत संगठन- आरके सिन्हा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              सामाजिक संगठन संगत पंगत जौनपुर द्वारा पूर्वांचल कायस्थ प्रतिनिधि सम्मेलन व सम्मान समारोह व दिव्य संस्कृतिक प्रोग्राम मंगलम लान मियांपुर में जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने किया। जिसमे पूर्व राज्यसभा सांसद व संगत पंगत के संस्थापक अध्यक्ष आर के सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा संगत पंगत संगठन राष्ट्रहित व समाजहित के लिए पूरे देश मे कार्य करती है। आज इस संगत पंगत में पूरे देश से लोग शामिल हुए जो एक नई शुरुआत है। यह संगठन कायस्थ समाज के साथ साथ हर समाज की सेवा के लिए कटिबद्ध हैं।कायस्थ समाज ने देश की आजादी से लेकर आजतक देश के लिए कार्य कर रही हैं संगत पंगत ने आर के सिन्हा जी का सम्मानित किया।
पदमश्री पदमभूषण सुरेंद्र शर्मा अंतरराष्ट्रीय हास्य कलाकार ने कहा कि 77 साल के उम्र में पहली बार जौनपुर आया हूं। ये जौनपुर का सौभाग्य है और मेरा भी सौभाग्य है पर मेरे लिए खुशी की बात है। श्री शर्मा जी ने अनेक कविता पाठ कर लोगो को हँसाकर लोट पोट कर दिया। संगत पंगत जौनपुर ने कायस्थ रत्न से सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार शशिराज सिन्हा, चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा, राष्ट्रीय केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व कायस्थ महासंघ प्रशांत श्रीवास्तव एडवोकेट व विश्व हिन्दू संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव मिर्जापुर, ज़ी न्यूज़ के यूपी इंचार्ज अवनीश श्रीवास्तव पत्रकार, अरविंद श्रीवास्तव, सीएमओ प्रतापगढ़, डीआईजी जेल श्रीमती शशि श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना, कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, पूर्व सूचना आयुक्त, मनमोहन श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा, अध्यक्ष लखनऊ पवन भास्कर, सुप्रसिद्ध भजन सम्राट पंकज सिन्हा, मुम्बई से आई सुप्रसिद्ध कलाकार सृष्टि सिन्हा शैली गगन को सम्मानित किया गया।
जौनपुर रत्न गूगल गर्ल वैष्णवी श्रीवास्तव डांसिंग गर्ल स्तुति स्तुति श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। पूरे मैदान को भव्य तरीके से सजाया गया था विशाल मंच बनाया गया था। जौनपुर के सभी 12 कायस्थ संगठनों के जिलाध्यक्ष अपने अपने पदाधिकारी के साथ परिवार के साथ मौजूद रहे पहली बार जौनपुर में कायस्थों की एकता दिखाई पड़ रही थी।एक से एक बढ़कर झांकियों का भी प्रस्तुति किया गया।उक्त अवसर पर संगत पंगत कार्यक्रम प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, उपाध्यक्ष गण अंकित श्रीवास्तव पत्रकार, विजय श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, महामंत्री सुलभ श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, अतीश श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव संगठन महामंत्री, अमित श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, अर्पित आनंद श्रीवास्तव, अतीश श्रीवास्तव, डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव समेत संरक्षक मंडल के संरक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे। संगत पंगत कार्यक्रम में पदमश्री सुरेंद्र शर्मा अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के कवि पाठ सुनने हजारो लोग उमड़े।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37070725
Total Visitors
328
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कैबिनेट मंत्री के साथ मारपीट, नाक पर गहरे जख्म के निशान 

कैबिनेट मंत्री के साथ मारपीट, नाक पर गहरे जख्म के निशान  # वैवाहिक समारोह में नाराज लोगों ने कर दिया...

More Articles Like This