जौनपुर : अटाला मस्जिद के बाहर प्रशासन ने चलवाया देर रात तक बुलडोजर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अटाला मस्जिद के बाहर किए गए अतिक्रमण को रविवार की शाम प्रशासन ने बुलडोजर लगवाकर ढहवा दिया। इस दौरान मस्जिद के आसपास 65 दुकानदारों द्वारा बनवाए गए चबूतरे, टीनशेड आदि को ढहवा दिया। इसके बाद देर रात तक मलबा हटाया जाता रहा।अटाला मस्जिद के बाहर 65 दुकानें हैं, जिसमें टिन शेड लगाकर स्थाई व अस्थाई कब्जा किया गया था। जबकि प्रशासन के मुताबिक अटाला मस्जिद को 1919 में ही पुरातत्व विभाग पटना की संपत्ति घोषित कर दी गई थी।

















