जौनपुर : पत्थर गड्डी उखाड़ने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

जौनपुर : पत्थर गड्डी उखाड़ने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                तहसील क्षेत्र के भटेहरा गांव निवासी शिवप्रसाद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को तीन लोगों के खिलाफ गाली-गलौज देने के साथ ही पत्थर गड्डी उखाड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

आरोप लगाया कि 29 जून को लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ उनके चक की पैमाइश करने के बाद पत्थर गड्डी कर चले गये थे। इसके बाद वह पैमाइश के बाद अपने चक की मेड़बंदी कर रहे थे तभी गांव के सरोजा सिंह, छोटका सिंह, सुरेंद्र सिंह ने गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए खेत के मेड़ पर लगा एंगल उखाड़ कर फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : अटाला मस्जिद के बाहर प्रशासन ने चलवाया देर रात तक बुलडोजर
Next articleजौनपुर : स्पष्टीकरण न देने पर बीईओ ने बीएसए को भेजा पत्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?