जौनपुर : अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्योहार
# महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण एंव पर्यावरण संतुलन का संदेश
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के पुनर्मिलन के अवसर पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के तरफ से हरियाली तीज का आयोजन किया गया, सभी महिलाओं ने तीज का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया। जिसमें सभी महिलाओ ने हरे रंग के वस्त्र पहनकर सोलह श्रंगार करके माता पार्वती और त्रिलोकी नाथ भोले शंकर के अराधना और पूजा से शुरुआत की।उसके बाद सभी बहनो ने कजरी महोत्सव का भरपूर आनंद लिया।


















