जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से नीलगाय की मौत

जौनपुर : करेंट की चपेट में आने से नीलगाय की मौत

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत मानीकलां में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से शनिवार की रात एक नीलगाय की करेंट की चपेट में आने से जान चली गई। अगले दिन सुबह गांव के बाहर खेत में नीलगाय मृत पाई गई।

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले बारिश के दौरान गांव के बाहर खेत में गड़ा एक विद्युत खम्भा टूट गया  था। जिससे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। शिकायत पर कर्मचारियों ने टूटे खम्भे को गाड़कर उसी पर तार बांध दिया। जिससे तार जमीन से थोड़ा ऊपर तक लटकने लगा। खेत परती रहने पर कर्मचारियों ने दूसरा खम्भा लगाकर तार ऊपर करना मुनासिब नहीं समझा। परिणामस्वरूप रात्रि विद्युत आपूर्ति के दौरान एक नीलगाय उसकी चपेट में आ गई।
Previous articleजौनपुर : अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्योहार
Next articleजौनपुर : गरीब मरीज का नि:शुल्क ऑपरेशन कर डॉ अभय प्रताप ने बचाई जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?