जौनपुर : अधिवक्ता जितेंद्र के हत्यारोपी की जेल में हुई मौत
# वर्ष 2015 में दिनदहाड़े हुई हत्या से दहल उठा था क्षेत्र
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के समधीपुर गांव निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार यादव की वर्ष 2015 में हुई हत्या के मामले में सजा काट रहे आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमकार यादव की रविवार शाम मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय ले जाया गया था। मौत की खबर के बाद घर पर मातम पसरा है।

















