जौनपुर : आभूषण सफाई का झांसा देकर जेवरात किया पार

जौनपुर : आभूषण सफाई का झांसा देकर जेवरात किया पार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव में सोमवार दोपहर दो की संख्या में पहुंचे बाइक सवार जालसाजों ने महिला को झांसा देकर उसके जेवरात पार कर दिया। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।उक्त गांव निवासी कंचन पत्नी त्रिभुवन प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी।

इस दौरान बाइक सवार दो की संख्या में पहुंचे अज्ञात युवकों ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए जेवरात साफ करने का पाउडर बेचने की बात कही। महिला को झांसे में लेकर उसके कान की बाली, मंगलसूत्र, मांगटीका साफ करने के लिए लिया और उसे अपनी बातों में उलझाकर जेवर लेकर फ़रार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : भारतीय किसान यूनियन ने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
Next articleजौनपुर : अधिवक्ता जितेंद्र के हत्यारोपी की जेल में हुई मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?