जौनपुर : अधूरे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास को हर हाल में 31 मार्च तक कराएं पूर्ण- बीडीओ
# खेल के मैदान व सामुदायिक शौचालयों को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश
धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
जितने भी पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास दिया गया है उनको 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करें उक्त बातें धर्मापुर ब्लॉक सभागार में आयोजित अधिकारियों व कर्मचारियीं के बैठक में बीडीओ रवि कुमार सिंह ने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम ब्लॉक क्षेत्र के जिन- जिन ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान व सामुदायिक शौचालय अभी अपूर्ण है उन्हें भी जल्द से जल्द पूर्ण करवाये।




















