जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय का दरवाजा तोड़कर खाद्यान्न उठा ले गए चोर

जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय का दरवाजा तोड़कर खाद्यान्न उठा ले गए चोर

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बुढ़ंसापुर के किचन का दरवाजा तोड़कर कर रविवार की रात चोरों ने स्कूल मे रखे अनाज को पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई जब अध्यापक स्कूल पहुंचे।

 

प्रधानाध्यापक अमिताभ त्रिपाठी का कहना है कि रात मे चोरों ने विद्यालय का दरवाजा तोड़ दिया और खाद्यान्न उठा ले गये। थाने मे तहरीर देकर देकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि रविवार की रात चोरों ने विद्यालय के किचन का दरवाजा तोड़कर कमरे मे रखा गया 30 किलो चावल, 10 किलो आटा, 3 बाल्टी एक तावा एक स्टोप उठा ले गए।
Previous articleजौनपुर : 57 नेत्र रोगियों किया गया निःशुल्क लेंस प्रत्यारोण
Next articleजौनपुर : अधूरे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास को हर हाल में 31 मार्च तक कराएं पूर्ण- बीडीओ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?