जौनपुर : अनुराग यादव मनोनीत हुए विश्व हिंदू महासंघ के जिलामंत्री

जौनपुर : अनुराग यादव मनोनीत हुए विश्व हिंदू महासंघ के जिलामंत्री

# विश्व हिंदू महासंघ संगोष्ठी बैठक का किया गया आयोजन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                क्षेत्र के पसेवा बारी गांव में अनुराग यादव के पैतृक आवास पर रविवार की सुबह विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से अनुराग यादव को जिलामंत्री मनोनित किया गया। इस संदर्भ में विनोद सिंह ने बताया कि संघठन का उद्देश्य हिंदू समाज को एकत्रित करके भारत को हिंदू राष्ट्र का दर्जा दिलाने का प्रयास करना।

हिंदू समाज में अपनों के बीच मतभेद को समाप्त कर के समभाव, सद्भाव, समरसता स्थापित करना वर्ष में संत रविदास जयंती, मंहत अवैधनाथ पुण्य तिथि व पूज्य महाराज योगी महराज जन्म सप्ताह (हिंदू स्वाभिमान दिवस) का आयोजन करना साथ ही हिंदू, हिंदुत्व तथा हिंदुस्तान की सनातन परंपराओं को याद करना प्रमुख है। इस अवसर पर रामसिंह कार्य समिति सदस्य, दिनेश मधुकर जिला प्रभारी, अमित शास्त्री जिला कोषाध्यक्ष, प्रेमचंद दुबे गौरक्षा प्रमुख समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : डॉ दिल बदलते है, नेता दल बदलते है और गुरुजन बच्चों की जिंदगी- राजीव गुरु
Next articleजौनपुर : अपहरण का प्रपंच रचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?