जौनपुर : अपहरण का प्रपंच रचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के निर्देशन में थानाध्यक्ष मड़ियाहूं के नेतृत्व में अपहण का प्रपंच रचकर अपने पुत्र को फरार कर थाना पर विपक्षी को फंसाने के उद्देश्य से अपने पुत्र के अपहरण की झूठी सूचना देने वाले दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।ग्राम शुदनीपुर के दिनेशचन्द्र मौर्या द्वारा पुलिस व यू.पी. डायल 112 पर सूचना दी गयी थी कि उसके पुत्र विपिन मौर्या को उसके पड़ोसी ने जबरदस्ती अपहरण कर लिया गया है और उसकी हत्या करवा सकते हैं इस सूचना पर तत्पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक मडियाहूं द्वारा सर्विलांस सेल जौनपुर की सहायता लेते हुए कथित अपह्रत व्यक्ति को बरामद कर लिया गया।
















