जौनपुर : अपहरण का प्रपंच रचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : अपहरण का प्रपंच रचने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के निर्देशन में थानाध्यक्ष मड़ियाहूं के नेतृत्व में अपहण का प्रपंच रचकर अपने पुत्र को फरार कर थाना पर विपक्षी को फंसाने के उद्देश्य से अपने पुत्र के अपहरण की झूठी सूचना देने वाले दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया  गया।ग्राम शुदनीपुर के दिनेशचन्द्र मौर्या द्वारा पुलिस व यू.पी. डायल 112 पर सूचना दी गयी थी कि उसके पुत्र विपिन मौर्या को उसके पड़ोसी ने जबरदस्ती अपहरण कर लिया गया है और उसकी हत्या करवा सकते हैं इस सूचना पर तत्पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक मडियाहूं द्वारा सर्विलांस सेल जौनपुर की सहायता लेते हुए कथित अपह्रत व्यक्ति को बरामद कर लिया गया।

जिससे पूछ ताछ व साक्ष्य संकलन से पाया गया कि विपिन मौर्या को उसके पिता व भाई द्वारा एक षडयन्त्र के तहत् घर से निकाल दिया गया था तथा विपक्षी को फंसाने के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए षडयन्त्र के तहत ही विपिन मौर्या द्वारा अपने परिवार व विपक्षी के परिवार वालो को धमकी भरा SMS किया गया है। जिसके सम्बन्ध मे विपक्षी द्वारा पंजीकृत कराये गये अभियोग मे अभियुक्त विपिन मौर्या को गिरफ्तार किया गया। उक्त षडयन्त्र रचकर विपक्षी को फंसाने के उद्देश्य से अपराध कारित करने वाले दोनोंं अभियुक्त दिनेशचन्द्र मौर्या पुत्र लालजी मौर्या निवासी ग्राम शुदनीपुर थाना मडियाहूं एंव विकास मौर्या पुत्र दिनेशचन्द्र मौर्या निवासी ग्राम शुदनीपुर थाना मडियाहूं को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : अनुराग यादव मनोनीत हुए विश्व हिंदू महासंघ के जिलामंत्री
Next articleजौनपुर : आम आदमी पार्टी ने महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?