जौनपुर : अबूझ कारण से लगी आग में चार बीघा गेहूं जलकर राख

जौनपुर : अबूझ कारण से लगी आग में चार बीघा गेहूं जलकर राख

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                क्षेत्र के कौड़ियां गांव में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब चार बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। काफी प्रयास करके आग पर काबू पाया गया।

रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से कौड़ियां गांव निवासी जफर व अहमद सहित अन्य लोगों के गेहूं की खेत में आग लग गई। लोग अभी कुछ समझ पाते कि आज विकराल रूप धारण कर लिया देखते ही देखते करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी ना पहुंच पाने से आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत लोगों को करनी पड़ी फिलहाल अथक प्रयास करके आग पर काबू पाया जा सका।
Previous articleजौनपुर : वैश्विक पटल पर टिमटिमाते सितारे थे बाबा साहब- शुभम तोदी
Next articleजौनपुर : जायसवाल समाज ने आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?