जौनपुर : वैश्विक पटल पर टिमटिमाते सितारे थे बाबा साहब- शुभम तोदी

जौनपुर : वैश्विक पटल पर टिमटिमाते सितारे थे बाबा साहब- शुभम तोदी

# बाबा साहब के 131वीं जयंती पर विचार संगोष्ठी का किया गया आयोजन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सेनापुर में शनिवार को देर रात आठ बजे भारतीय संविधान के शिल्पकार के 131वें जन्म दिवस समारोह एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आये क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने कहा कि परम् श्रद्धेय बाबा साहब ने देश की तकदीर लिखने का कार्य किया। बाबा साहब के बारे में कुछ कहना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा होगा। बाबा साहब का पूरा जीवन ही ग्रामीणों शोषितों और वंचितों के सशक्तिकरण है। शिक्षा की रोशनी में इस अंधकार से प्रकाश की ओर ले जा सकता है। बाबा साहब वैश्विक पटल पर टिमटिमाते सितारे थे।

वही कार्यक्रम में विशिष्ठ रूप से आये उपनिरीक्षक विवेकानंद सिंह और जितेन्द्र बहादुर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में संविधान की उपयोगिता को लेकर आम जन के अधिकारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरविन्द्र चौहान, पूर्व प्रधान रमेश कुमार, जिलाध्यक्ष भीम आर्मी रत्नेश कुमार, अनिल कुमार, शिक्षक योगेन्द्र कुमार, सर्वेश साँवरिया, रजनीश राज, प्रतिभा सुमन, धर्मेंद्र गुप्ता, सुभाष शर्मीले, राजीव कुमार, दिलावर, मंजीत कुमार, रितेश व दीनदयाल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आये तमाम क्षेत्रवासियों के प्रति आयोजक विनोद कुमार “पत्रकार” ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अमरनाथ ने और संचालन अवनीश वर्मा “पत्रकार” ने किया।
Previous articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
Next articleजौनपुर : अबूझ कारण से लगी आग में चार बीघा गेहूं जलकर राख
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?