जौनपुर : अब्दुल अज़ीज़ अंसारी कालेज में सैनिकों संग मनाया गया गणतंत्र दिवस
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
अब्दुल अज़ीज़ डिग्री कालेज में आईटीबीपी जवानों के संग गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगाँठ मनाई गई, राष्ट्रीय ध्वज की सलामी उपस्थित जवानों ने बहुत ही जोरोखरोश के साथ ली। वह पल बहुत ही भावुक कर देने वाला था जब उपस्थित सीमा सुरक्षा बल के जाबांज जवान तिरंगे को सलामी दे रहे थे ऐसे अवसर बहुत ही कम मिलतें है जब भारत माँ के सच्चे सपूतों के साथ कोई राष्ट्रीय पर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त होता है, हमारा विद्यालय आज उस पाक कदमों की चरण रज से पवित्र हो गया जो कदम दुश्मनों की सीने पर कदमताल करते हैं उक्त बातें झंडा रोहण के पश्चात भावुक होकर कालेज के प्रबंधक ने कही।



















