जौनपुर : अब्दुल अज़ीज़ अंसारी डिग्री कॉलेज में लगा वैक्सिनेशन कैंप
# चुनाव ड्यूटी पर आए सीमा सुरक्षा बल जवानों को लगा बूस्टर डोज
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत मजडीहां गांव स्थित अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना वैक्सिनेशन कैंप लगाया गया। कैंप में विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बूस्टर डोज समेत 120 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई।

















