जौनपुर : पुलिस ने फ्लैग मार्च कर कराया सख्ती का अहसास
# विधानसभा चुनाव को लेकर खुटहन कस्बे और गावों में किया मार्च
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
अमन के माहौल में विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा के हर प्रबंध किए जाने के जतन में जुट गया है। शुक्रवार को पुलिस के जवानों ने खुटहन कस्बे की सड़कों पर पैदल रूट मार्च किया। पुलिस के भीड़ को देख कस्बे के लोग अचम्भित रहे। वह एक दूसरे से यह जानने में लगे रहे कि कहीं कोई बड़ी घटना तो नहीं हो गई। हालांकि पुलिस के मंसूबे समझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।खुटहन थाना प्रभारी अश्विनी दुबे की अगुवाई में पुलिस के जवान शुक्रवार दोपहर कस्बे के मुख्य चौराहे पर आकर जमा हो गए।



















