जौनपुर : अमित पाण्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी बनाए गए प्रदेश मीडिया प्रभारी
# संगठन के लिए समर्पण और लगन सबसे आवश्यक- अमित पाण्डेय
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत नाहरपुर गांव निवासी अमित पाण्डेय पुत्र पं. अमर नाथ पाण्डेय अधिवक्ता उच्च न्यायालय को संगठन का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं श्रीपति उपाध्याय द्वारा उन्हें मनोनयन पत्र देकर जिम्मेदारी दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

















