जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ काली मां मंदिर का वार्षिक श्रृंगार उत्सव
# आस्था का केंद्र है आकाश बंदी काली माई का मंदिर
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के कुसरना गांव का प्राचीन आकाश बंदी काली माई मंदिर का वार्षिक श्रृंगार उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। कुसरना गांव के निवासी अमर बहादुर सिंह उर्फ भानु की देख-रेख में ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों के सौजन्य से हर साल इस मंदिर का वार्षिकोत्सव व अखंड रामायण का पाठ किया जाता है तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।


















