जौनपुर : अराजकतत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा, मुकदमा दर्ज

जौनपुर : अराजकतत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा, मुकदमा दर्ज

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
              सरपतहां थाना क्षेत्र के अतरडीहां गांव में बीती रात अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अतरडीहां गांव में शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने अम्बेडकर की मूर्ति की उंगुली तोड़ दी। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो मामले की जानकारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को दिया। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। गांव के ही राकेश पुत्र महंगू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक छानबीन कर रही है।
Previous articleजौनपुर : त्यागी ने अपने नाम को किया यथार्थ, धरकार बस्ती में मनाया बेटी की प्रथम जन्मदिवस
Next articleजौनपुर : मल्हनी के विधायक लकी यादव फिर सुर्खियों में
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?