जौनपुर : मल्हनी के विधायक लकी यादव फिर सुर्खियों में
# आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 मल्हनी से समाजवादी पार्टी के विधायक लकी यादव के खिलाफ बक्सा थाने में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, विधायक लकी यादव एक दिन पहले यादवेश क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि थे। वह अपने भारी समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
आरोप है कि विधायक ने अपने साथियों के साथ कोविड-19 का भी उल्लंघन किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने देर रात आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और कोविड-19 का पालन न करने पर उनके उनके भारी संख्या में समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।