जौनपुर : अराजक तत्वों ने लगाई चायनीज फूड की गुमटी में आग
सिकरारा। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 प्रयागराज हाईवे पर स्थित लालाबाजर की एक चायनीज फूड की गुमटी में गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जब तक आस पास के लोग मौके पर पहुँच कर आग बुझाने का प्रयास करते उसमे रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया।
उक्त बाजार निवासी प्रकाश चन्द्र गुप्त अपने घर के सामने गुमटी में चायनीज फ़ूड की दुकान चलाते हैं। गुरुवार की रात लगभग 8 बजे वह दुकान बंद कर घर पहुंचे और परिवार संग भोजनादि कर सो गए। लगभग 12 बजे होली जलाकर लौट रहे लोगों ने देखा कि श्रीगुप्त की गुमटी से आग की लपटें उठ रही हैं। उन लोगों ने शोर कर मालिक सहित अन्य लोगों की इकट्ठा कर लिया। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते गुमटी सहित उसमे रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने पहुंच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उनका कहना है कि इस घटना में उनकी लगभग दस हजार की क्षति हुई है। उक्त सन्दर्भ में थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जाँच की जा रही है।