जौनपुर : अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़
# कट्टा, छह नाल और असलहा बनाने का उपकरण बरामद
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्थानीय थाने की पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मौके से दो कट्टा, छह नाल और असलहा बनाने का उपकरण बरामद हुआ है।एसपी अजय कुमार साहनी ने पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रविवार की तड़के साढ़े पांच बजे बदलापुर के थानेदार को मुखबिर के सूचना मिली कि फत्तुपुर गांव में पीली नदी रेलवे लाइन पुल के पास खंडहर में नाजायज असलहे की फैक्टरी उसमें असलहा बनाने व असलहे की तस्करी करने वाले सदस्य मौजूद है।



















