जौनपुर : अवैध चिकित्सा संस्थानों को नोटिस

जौनपुर : अवैध चिकित्सा संस्थानों को नोटिस

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ जांच की कार्रवाई के क्रम में स्थानीय स्वास्थ विभाग की तीन टीमों ने दर्जन से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किया है।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को पत्र देकर अवगत कराया कि जनपद में अवैध रूप से बगैर योग्य चिकित्सक व कर्मचारी के चिकित्सालय, अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी लैब संचालित किए जा रहे हैं।

जिससे तमाम मरीजों के साथ दुखद घटनाएं हो रही हैं और चिकित्सा सेवा की छवि प्रभावित हो रही है। उक्त प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने गंभीर रुख अख्तियार करते हुए जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस क्रम में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने तीन टीम गठित की गई। टीमों ने एक दर्जन से अधिक चिकित्सा संस्थानों को नोटिस जारी किया है। इस अभियान से अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
Previous articleजौनपुर : प्रेमी की हत्या में तीन संदिग्ध पुलिस की हिरासत में
Next articleजौनपुर : फिल्मी अंदाज़ में ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?