जौनपुर : प्रेमी की हत्या में तीन संदिग्ध पुलिस की हिरासत में

जौनपुर : प्रेमी की हत्या में तीन संदिग्ध पुलिस की हिरासत में

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की लाठी डंडे से पीटकर की गई हत्या के मामले में स्थानीय कोतवाली व आजमगढ़ के दीदारगंज पुलिस की टीम जांच में जुटी है। हत्यारों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी करके पुलिस ने तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि घटना का खुलासा जल्द हो जाएगा।

आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव निवासी पंकज राजभर की शुक्रवार की रात क्षेत्र के नटौली गांव की सीमा क्षेत्र से सटे बैरगडीह थाना दीदारगंज में अज्ञात लोगों ने उस समय लाठी-डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया था, जब वह नटौली गांव निवासी प्रेमिका से अपने साथी अजीत राजभर व हरेंद्र राजभर के साथ बाइक से मिलने पहुंचा था। घटना में आजमगढ़ जनपद की दीदारगंज पुलिस व स्थानीय कोतवाली पुलिस की टीम लगातार हत्यारों तक पहुंचने की कवायद में जुटी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इस बीच शनिवार की रात स्थानीय कोतवाली में पूछताछ के लिए बैठाई गई कथित प्रेमिका व उसकी बहन को दीदारगंज पुलिस अपने साथ ले गई। हत्या के इस प्रकरण में स्थानीय क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। घटनास्थल व हत्यारों को लेकर लोग आपसी चर्चा में मशगूल हैं। घटना का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर आर्य ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्दी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Previous articleजौनपुर : महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए सहकार भारती सदैव तत्पर- अर्चना सिंह
Next articleजौनपुर : अवैध चिकित्सा संस्थानों को नोटिस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?