जौनपुर : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने छीने रूपये

जौनपुर : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने छीने रूपये

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत बुधवार की शाम हौसला बुलंद बदमाशों ने केराकत से अपने घर लौट रहे युवक को असलहे से आतंकित कर नगदी लूटकर फरार हो गये।

पीड़ित ने बताया कि रोज की भांति केराकत से बाजार कर वापस अपने घर लौट रहा था जैसे ही डेहरी गांव में लक्खू मास्टर के स्कूल के पास पहुंचा कि पहले से घात लगाये बैठे फहीम पुत्र इरफान अपने तीन साथियों के मिलकर हमे रोक कर गाली गलौज देने के साथ मारपीट करने लगे व मेरे जेब से जबरन 8500 रुपया निकाल लिये विरोध करने पर फहीम पुत्र इरफान असलहा निकाल कर लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। घर पहुंच घटना की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरहान को बताया गया तो उन्होंने घटना के संबंध में चौकी प्रभारी को अवगत कराने के साथ थाने पहुंच प्रभारी निरीक्षक को फहीम व अन्य तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
Previous articleजौनपुर : ट्रेनों के ठहराव को लेकर केराकत रेलवे संघर्ष समिति का आमरण अनशन शुरू
Next articleजौनपुर : सीओ आवास के सामने मृत पड़े गोवंश की सड़ान्ध से जीवन बना नारकीय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?