जौनपुर : सीओ आवास के सामने मृत पड़े गोवंश की सड़ान्ध से जीवन बना नारकीय
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 कोतवाली परिसर व क्षेत्राधिकारी आवास के सामने पिछले तीन दिनों से गाय का बछड़ा मृत पड़ा हुआ है जिस कारण उसकी सड़ान्ध से जन-जीवन नारकीय हो गया है। खास बात तो यह है कि क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के आवास के ठीक सामने गाय का बछड़ा मृत पड़ा है बाबजूद इसके भी अभी तक वहां से हटवाया नहीं गया। बहरहाल मृत गोवंश की सड़ान्ध से राहगीरों समेत क्षेत्रवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।