जौनपुर : अस्वस्थता के चलते सेना के जवान का निधन, क्षेत्र शोक का माहौल
# देर शाम नरहन स्थित कब्रिस्तान में किया गया शव दफन
# वन्देमातरम के उद्घघोष से गूंज उठा केराकत क्षेत्र
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
सेना में सप्लायर कोर के पद पर कार्यरत जवान केराकत कस्बे के नरहन मोहल्ला निवासी आसिफ खान पुत्र वाहिद खान उम्र 28 वर्ष का बीमारी के चलते बुधवार को मेरिटी अस्पताल प्रयागराज में निधन हो गया। गुरुवार को उनका शव घर लाया गया। जहां देर शाम को नरहन के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया।




















