शिवाय न्यूरो हास्पिटल में 18 से 60 वर्ष वालों को प्रीकाशनरी डोज की सुविधा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
केंद्र सरकार ने 18 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों को पेड बेसिस पर प्रीकाशनरी डोज लगवाने की अनुमति दी है। इसके तहत प्राइवेट कोविड टीकाकरण केंद्रों पर प्रीकाशनरी डोज लगाने का काम शुरू हो गया। इसी क्रम में जनपद के शिवाय न्यूरो हास्पिटल में प्राइवेट कोविड टीकाकरण केंद्र खुल गया है। यहां के डाक्टर और टीकाकरण स्टाफ को विभागीय स्तर से समुचित प्रशिक्षण मिल गया है। बुधवार (18 मई) से शिवाय न्यूरो हास्पिटल में कोविड टीकाकरण शुरू कर दिया गया है।

















