जौनपुर : आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों को लगा कोविड का टीका

जौनपुर : आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों को लगा कोविड का टीका

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचने के लिए बच्चों को कोविड-19 का वैक्सीनेशन क्षेत्र स्थित विभिन्न कॉलेजों में शिविर लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ताकि महामारी से आसानी से निपटा जा सके। वहीं वैक्सीन के दोनों डोज़ लगवा चुके लोगों को अब बूस्टर डोज़ भी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके अनुक्रम में स्थानीय रेलवे स्टेशन निकट स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं को शिविर लगाकर वैक्सीनेशन किया गया। जहां वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चों को उत्साह दिखा।

इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्ण चन्द्र ने बच्चों को महामारी से बचने के लिए जागरूक करते हुए बताया कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है। इसके अलावा भीड़- भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज़ करें। साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दे। किसी काम के लिए कही बाहर जाते है तो मास्क जरूर लगाएं और दो ग़ज़ की दूरी को भी ध्यान रखें। अंत में स्वस्थ्य विभाग की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सहयोग के रूप विद्यालय के अध्यापक मारुति नन्दन तिवारी, अरविंद यादव व आकांक्षा तिवारी उपस्थित रही।
Previous articleजौनपुर : शोरुम के सामने खड़ी बाइक को चोरों ने किया पार
Next articleजौनपुर : अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?