जौनपुर : आइडिया हंट प्रतियोगिता के फाइनल में चार प्रतिभागियों ने बनाईये जगह
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के परिसर में “आईडिया हंट 2021” प्रतियोगिता के फाइनल कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य मनीष कुमार सिंह द्वारा किया गया। प्राचार्य ने बताया कि प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतियोगिता अति आवश्यक है जिसमे “आइडिया हंट 2021” प्रतियोगिता बहुत ही कारगर साबित हो रही है।सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक सृजनात्मक नव विचार प्रस्तुत किया।


















