जौनपुर : आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता
# 102 छात्राओं ने प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
खेतासराय- खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली बुधवार को भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 102 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

उक्त कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 102 छात्राओं ने मेहंदी लगा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य श्री उपाध्याय ने प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


















