जौनपुर : पाराकमाल में मनाया गया हर घर जल उत्सव

जौनपुर : पाराकमाल में मनाया गया हर घर जल उत्सव

# जल जीवन मिशन के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षेत्र के पाराकमाल स्थित गांव में हर घर उत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को जागरूक किया गया।जानकारी के अनुसार उक्त विकास खण्ड के ग्राम सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि लोगों को शुद्ध पानी पीना चाहिए। दोषित जल पीने से तमाम बीमारियां होती है। मौसम बदलते ही पानी तेज़ी से दूषित होने लगता है। ऐसे में सतर्क करने की जरूरत होती है।

हमेशा शुद्ध पानी चाहिए। जिससे पानी से होने वाले बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा दूषित जल नहीं पीना चाहिए। पाराकमाल में टोटी के माध्यम से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। सभी लोगों को समय- समय पर शुद्ध जल पीने के लिए मिल रहा है। इस दौरान सहयोगी संस्था युवक विकास समिति भदोही से मुकेश कुमार यादव, विश्वनाथ, आईएएस युवक विकास समिति वेदमनपुर परसीपुर भदोही भी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता
Next articleजौनपुर : पुलिस कर्मियों की कलाई पर छात्राओं ने बांधी रेशम की डोर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?