जौनपुर : आज का युवा है कल के भारत का भाग्य विधाता- डॉ विशाखा
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर स्थित आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग का सत्रारम्भ एवं परिचय समारोह सोमवार को भव्य रूप से मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

समारोह की मुख्य अतिथि रही संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ विशाखा शुक्ला ने कहा कि आज का युवा कल के भारत का भाग्य विधाता है। किसी राष्ट्र का स्तर शिक्षा के स्तर से ही निर्धारित होता है। प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल पुस्तकें पढ़ना नहीं है बल्कि छात्रों के मनोविज्ञान को भी पढ़ना चाहिए। उन्होंने शिक्षाशास्त्र के वर्ष 2022-24 के सत्रारंभ पर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्षता प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय तथा संचालन डा.अजय कुमार तिवारी ने किया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शोभित पाण्डेय और प्रसून पाण्डेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। रुचि विश्वकर्मा, रंजना सिंह ने स्वागत गीत से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वीटी गर्ल्स कॉलेज की छात्रायें एरम, जिकरा, सुमैया, अफरा ने अपने सामूहिक गीत से अतिथियों का मन मोहा।

संचालन अजय कुमार तिवारी ने किया। समापन डॉ श्यामजीत पाण्डेय के शांति पाठ से हुआ। प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा, एनसीसी कैप्टन राजेश यादव, सेकेंड ऑफिसर विनोद मिश्रा मुकेश पाठक आदि उपस्थित रहे।

















