जौनपुर : बाल दिवस पर दक्षम प्रदर्शनी का आयोजन

जौनपुर : बाल दिवस पर दक्षम प्रदर्शनी का आयोजन

# सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                      नगर के खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में सोमवार को बाल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दक्षम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने अंग्रेजी, हिन्दी, विज्ञान, गणित आदि से संबंधित वर्क मॉडल व नान वर्किंग मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक शैली का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय दिनेश कुमार दिवाकर, प्रबंधक हिमांशु झा और प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने छात्र- छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Previous articleजौनपुर : आज का युवा है कल के भारत का भाग्य विधाता- डॉ विशाखा
Next articleजौनपुर : अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?