जौनपुर : आतंकवाद मानवता के लिए बड़ा खतरा- मेजर रमेश मणि

जौनपुर : आतंकवाद मानवता के लिए बड़ा खतरा- मेजर रमेश मणि

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  आतंकवाद निरोधक दिवस के अवसर पर कुटीर पीजी कॉलेज चक्के जौनपुर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय ‘आतंकवाद विरोध एवं राष्ट्रवाद’ था। कार्यक्रम में अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अमरेश कुमार, डॉ विनय कुमार पाठक ने आतंकवाद व उसके अनेक रूपों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य मेजर डॉ रमेश मणि त्रिपाठी ने आतंकवाद को समाप्त करने में शिक्षा की भूमिका का उल्लेख किया तथा विद्यार्थियों से आह्वान किया कि इसके प्रत्येक रूप की पहचान करके निंदा करते रहें। ताकि कभी भी ऐसी सोच को बढ़ावा न मिले। इस अवसर पर भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ राघवेंद्र पाण्डेय, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह व बीए, बीएससी के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुज कुमार शुक्ल ने किया।
Previous articleजौनपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष की श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Next articleजौनपुर : रोडवेज बस की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?