जौनपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष की श्रद्धांजलि सभा आयोजित
# तेईसवीं पुण्यतिथि पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं पेंशनर्स ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र शाखा जौनपुर एवं पेंशनर्स द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में स्व. बीएन सिंह पूर्व अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र की तेइसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।सभा के पूर्व डॉ प्रदीप कुमार सिंह अध्यक्ष संघर्ष समिति के नेतृत्व मे रक्तदान किया गया।

सर्वप्रथम श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी सिंह ने स्व. बीएन सिंह के ब्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश कर्मचारियों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता, के लिए वर्ष 1966, वेतन मान की समानता के लिए 1986 एवं तृतीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दो प्रोन्नत वेतनमान की सुविधा के लिए किए गए लम्बे संघर्ष को स्मरण करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।


















