जौनपुर : आत्मविश्वास से असंभव काम भी हो जाते हैं संभव- प्रो. अरुण सिंह

जौनपुर : आत्मविश्वास से असंभव काम भी हो जाते हैं संभव- प्रो. अरुण सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7   
             ‘आत्मविश्वास से असंभव काम भी संभव हो जाते हैं। जब किसी काम को हम दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। जीवन में सफलता का रहस्य डर को भगाना है इसीलिए कहा जाता है कि डर के आगे जीत है।’ उक्त उद्गार तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित विशेष व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत राजा हरपाल सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिंगरामऊ के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सफलता कोई बिंदु नहीं बल्कि एक प्रक्रिया है। यह निरंतर चलती रहती है। सफलता और असफलता का मूल्यांकन जीवन पर्यंत होता है। सफलता से ज्यादा महत्वपूर्ण संतुलित जीवन है। सफलता के लिए ज्ञान की मात्र 15% जरूरत होती है, बाकी 85% तो हमारे कार्य के प्रति समर्पण पर निर्भर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि शरीर एक मंदिर है। जिस प्रकार से मंदिर को स्वच्छ रखते हैं,उसी प्रकार से हमें अपने शरीर के अंदर भी अच्छी-अच्छी बातें रखनी चाहिए। मन में अच्छी बात रखने से हम सदैव सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करते हैं। यदि मन में खराब बात आती है,तो हमें नकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जो हमें गर्त में ले जाती है।
इससे पहले कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की विशेष व्याख्यान आयोजन समिति के माध्यम से आयोजित होने वाले व्याख्यान में विद्यार्थियों के मानस पटल पर वक्ता के व्यक्तित्व का प्रभाव पड़ना चाहिए। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह वक्ता के व्यक्तित्व की महत्वपूर्ण बातों को आत्मसात करें। विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासा वक्ता से अवश्य पूॅंछनी चाहिए। तिलकधारी महाविद्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को किसी क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तित्व का व्याख्यान कराने की श्रृंखला चल रही है। उसी श्रृंखला के तहत आज प्रो.अरुण कुमार सिंह का विद्यार्थियों के लिए प्रेरक उद्बोधन हुआ।
 व्याख्यान आयोजन समिति के डॉ विशाल सिंह एवं डॉ अवनीश कुमार ‌ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रो. शशि सिंह, प्रो. सुषमा सिंह, डॉ. आशा सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया।कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रो. राजदेव दुबे, डॉ. हरिओम त्रिपाठी, एडवोकेट प्रतीक मिश्र सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
Previous articleजौनपुर : पीएम जीवन ज्योति बीमा के तहत मिला दो लाख का चेक
Next articleजौनपुर : खतरों के साये में नौनिहाल… सरकारी स्कूल के ऊपर  है हाईटेंशन तार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?