जौनपुर : पीएम जीवन ज्योति बीमा के तहत मिला दो लाख का चेक

जौनपुर : पीएम जीवन ज्योति बीमा के तहत मिला दो लाख का चेक

# महज 12 रुपये की किश्त का भुगतान हुआ 2 लाख 

बीबीगंज। 
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
               यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा ताखा पूरब में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक विनोद कुमार गुप्ता के बेटे को दो लाख रुपए का चेक दिए गया। चेक पाकर लाभार्थी परिजनों ने आभार प्रेषित किया।
जानकारी के अनुसार ताखा पूरब गाँव निवासी विनोद कुमार गुप्ता पुत्र मुंशीलाल 14 मई को घर से शाहगंज जाने के लिए बाइक से निकले थे की सामने से आ रही बोलोरो की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी।
मृतक विनोद कुमार गुप्ता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ताखा पूरब शाखा के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 12 रूपये का बीमा पालिसी करवाया था। इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद नॉमनी में उनके बेटे अतुल कुमार गुप्ता को दो लाख रुपये का चेक ब्रांच मैनेजर लालचंद व डिप्टी ब्रांच मैनेजर विनोद कुमार के हाथों दिया गया।
ब्रांच मैनेजर लालचंद ने बताया की इसी तरह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत महज 20 रुपये का वार्षिक किस्त जमा कर दुर्घटना बीमा का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत यदि किसी बीमित व्यक्ति की मौत दुर्घटना में हो जाती है तो फिर उनके आश्रितों को दो लाख रुपये दिए जाते हैं।
Previous articleभाजयुमो का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ सम्पन्न 
Next articleजौनपुर : आत्मविश्वास से असंभव काम भी हो जाते हैं संभव- प्रो. अरुण सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?