जौनपुर : आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश देता है होली पर्व- बीपी सरोज
डोभी।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के बीरीबारी ग्राम पंचायत स्थित अटल मनरेगा पार्क में आयोजित विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बीपी सरोज ने कहा कि होली का महापर्व समाज में आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश देता है। आपसी मतभेदों को भुलाकर लोग एक दूसरे को गले लगाते हैं जिससे सारे गीले शिकवे दूर हो जाते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आह्वान किया कि अपने आस पास के लोगों से मिलकर होली की शुभकामनाएं जरूर दे क्योंकि कार्यकर्ताओं के लिए यह दोहरी खुशी है। होली के साथ साथ योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की ताजपोशी है। सांसद श्री सरोज ने संसदीय क्षेत्र में कराएं गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि यह पहला क्षेत्र है जहां चालीस सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना से बन रहीं हैं। अब तक तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से संसदीय क्षेत्र में सड़कों का निर्माण हो रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को सांसद विधायक समझे।उनकी व जनता की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
















