जौनपुर : आभूषण सफाई का झांसा देकर तीन महिलाओं के जेवरात लेकर फरार हुए ठग

जौनपुर : आभूषण सफाई का झांसा देकर तीन महिलाओं के जेवरात लेकर फरार हुए ठग

केराकत।
विनोद कुमार
तहलक 24×7
                 थाना क्षेत्र के बेहड़ा रग्घूपुर में बृहस्पतिवार की सुबह आभूषण साफ करने के बहाने आए दो युवक एक घर की तीन महिलाओं के गहने लेकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है।बेहड़ा के रग्घूपुर पुरवा के हरिलाल गौड़ गांव के बाहर तालाब के पास मकान बनवाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुबह उनके घर पहुंचे दो युवकों ने हरि गौड़ की पत्नी मीरा देवी से बर्तन साफ करने का लालच देकर पीतल का बर्तन मंगवाया।

पीतल का बर्तन चमकाने के बाद चांदी और सोने का आभूषण मंगाया। पहले चांदी का पायल साफ करके ठगों ने महिलाओं को वापस कर विश्वास जीता। उसके बाद अपना और दो बहुओं का तीन मंगल सूत्र और तीन कान की बाली साफ करने के लिए एक बर्तन में हल्दी पाउडर डलवाया। युवक ने भुक्तभोगी से कहा 20 मिनट बाद ही इसे निकालना। यह कर दोनों वहां से चल दिए। संदेह होने पर महिला ने उस बर्तन में हाथ डाला तो कोई आभूषण नहीं था। घबराई महिला घर के बाहर आई तब तक दोनों युवक वहां से फरार हो चुके थे। ठगी की शिकार महिला ने पुलिस को तहरीर दी।
Previous articleजौनपुर : खाना बनाते समय युवती झुलसी
Next articleलंका पहुंचे हनुमान ने उजाड़ा अशोक वाटिका, जय श्रीराम के जयकारे से गूंजी दिशाएं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?