लंका पहुंचे हनुमान ने उजाड़ा अशोक वाटिका, जय श्रीराम के जयकारे से गूंजी दिशाएं
# भोजपुरी कलाकार चन्दन ने दीप प्रज्जवलित कर किया रामलीला का शुभारम्भ
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
क्षेत्र के श्रीदया नारायण लीला समिति कबूलपुर में वर्षों से चले आ रहे ऐतिहासिक रामलीला का सप्तम् दिन का शुभारम्भ गुरूवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ व पूर्वांचल के सुप्रसिद्घ भजन गायक रंजन दूबे ने दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया।शुभारम्भ के बाद श्री सेठ ने भगवान श्रीराम एवं माता सीता के चरित्र को जीवन मे अपनाकर सच्चाई और ईमानदारी से जीवन निर्वाह करने का संदेश देते हुए यह भी बताया कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने एवं माता सीता ने जो संदेश और जो कार्य करके लोगों को चलने के लिए अवसर प्रदान किया है। आज हम उसी के अनुकरण को करते हुए रामलीला के माध्यम से लोगों को उस जीवन की अनुपम कथा को बताते हुए जीवन में उतारने की बात कही जा रही है।


















