जौनपुर : आरपीएफ के दारोगा समेत छह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

जौनपुर : आरपीएफ के दारोगा समेत छह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 बुधवार को वाराणसी से आई आरटी पीसीआर रिपोर्ट में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के दारोगा आरएल किस्कू समेत छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुटी है।आरपीएफ के उप निरीक्षक आरएल किस्कू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरपीएफ थाने के सभी अधिकारी, जवानों से लेकर उनके संपर्क में आए तीस लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा हुसैनाबाद गाँव निवासी जफर अब्बास, हैदरपुर निवासी अजित कुमार, ताखा पश्चिम गाँव निवासी फरजाना पत्नी शफीक, खेतासराय के मुअज्जम, जमदहां के अदनान हबीब संक्रमित पाए गए। चिकित्साधीक्षक डा. रफीक फारुकी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच के लिए भेजी गई है।
Previous articleसुल्तानपुर : सामाजिक विकास के लिए संगठित होना जरूरी- देवेश बरनवाल
Next articleजौनपुर : जनपद में हैं 96 कोरोना के एक्टिव केस, एक की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?