जौनपुर : इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ बहराइच तक रूट विस्तार
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र वासियों के लिए अच्छी खबर है कि अब यहां से बहराइच जाना आसान हो जायेगा। रेलवे ने वाराणसी से गोंडा के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का रूट विस्तार किया है। अब यह ट्रेन वाराणसी से वाया गोंडा बहराइच के लिए चलेगी। बता दें कि इससे पहले बहराइच की यात्रा करने वालों को गाड़ी बदलनी पड़ती थी।पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 21 अगस्त से ट्रेन संख्या 14213/14 वाराणसी से बहराइच के बीच चलेगी।


















